इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलने से नर्मदा उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नदी रौद्र रूप में बह रही है। इसी के चलते खंडवा जिले के पुनासा में बने इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर में बने ओंकारेश्वर बांध के गेट खोल दिए गए हैं। दोनों ही बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ओंकारेश्वर और मोरटक्का में बाढ़ जैसे हालात

नदी में जलस्तर बढ़ने से ओंकारेश्वर के सभी स्नान घाट पूरी तरह डूब गए हैं। इसके अलावा, मोरटक्का में खेड़ी घाट भी जलमग्न हो गया है। मोरटक्का में नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बस कुछ ही मीटर नीचे बह रहा है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्नान घाटों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था। घाटों पर लगी दुकानें हटा दी गई हैं और नाविकों को अपनी नौकाएं किनारे लगाने की चेतावनी दी गई है।

खंडवा कलेक्टर ऋषव कुमार गुप्ता ने बताया कि जलस्तर में तेजी से वृद्धि को देखते हुए ओंकारेश्वर के घाटों को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here