सबसे पहले महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। परंपरा के अनुसार, इस त्यौहार की शुरुआत बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बांधकर की गई।मंदिर के पुजारी परिवारों की महिलाओं ने बाबा महाकाल को एक विशेष राखी बांधी, जिसके बाद सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी लगाया गया।

इस दौरान भस्मारती में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे, जिन्होंने इस अद्भुत पल का दर्शन किया। मान्यता है कि श्रावण मास की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन, सबसे पहली राखी महाकाल को ही बांधी जाती है, जिसके बाद ही यह त्यौहार देशभर में मनाया जाता है। बाबा महाकाल को राखी बांधने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो भक्तों की अटूट आस्था को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here