जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले नौ दिनों से जारी मुठभेड़ में दो और जवान शहीद हो गए हैं। बीती रात इलाके में भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिसमें सेना के दो जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी।इस मुठभेड़ में अब तक कुल दो जवान शहीद और दस जवान घायल हुए हैं।
सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि अभी भी कुछ आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं, जिनके खिलाफ ऑपरेशन जारी है।यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, लेकिन वे पूरी मुस्तैदी से आतंकियों का सामना कर रहे हैं।


