लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ ICC आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है। यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप मैच से जुड़ा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था।
PCB का आरोप है कि इस घटना के बाद पायक्रॉफ्ट ने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जो ICC नियमों के खिलाफ है। पाकिस्तान ने इस मामले में ICC के पास औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है।जिम्बाब्वे के 69 वर्षीय पायक्रॉफ्ट ICC के सबसे अनुभवी मैच रेफरी में से एक हैं और 2009 से एलीट पैनल का हिस्सा हैं। PCB का मानना है कि अगर पायक्रॉफ्ट को हटाया जाता है, तो यह साबित हो जाएगा कि भारतीय टीम ने मैच के बाद हाथ न मिलाकर बड़ी गलती की थी।


