जीवाजी विवि में NSUI का हंगामा, दीक्षांत समारोह से पहले ABVP नेता की डिग्री रद्द करने की मांग

ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले, एनएसयूआई (NSUI) ने विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से एबीवीपी (ABVP) के महामंत्री हिमांशु श्रोत्रिय की डिग्री रद्द करने की मांग की गई है।

पोस्टर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कृष्णराज भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय सभी छात्रों के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि हिमांशु श्रोत्रिय ने फीस जमा नहीं की है, जिसके चलते उनकी डिग्री निरस्त की जानी चाहिए। राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here