सरकार GST रिफंड करे, इनकम टैक्स रिफंड की तरहः जीतू पटवारी

भोपाल। जीएसटी की घटी हुई दरें आज से देश में लागू हो गई हैं। इसी बीच, कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इनकम टैक्स की तरह ही जीएसटी का भी रिफंड दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जीएसटी को “गब्बर सिंह टैक्स” बना दिया है और जनता से करीब 55 लाख करोड़ रुपए वसूल लिए हैं।

पटवारी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने मौजूदा वित्त वर्ष में 28% की दर से जीएसटी का भुगतान किया है, उन्हें अब घटी हुई 18% दर के हिसाब से अतिरिक्त राशि का रिफंड मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जीएसटी की दरों में कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने पहले ज्यादा टैक्स चुकाया है। उनका कहना है कि इस कदम से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here