मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 फरवरी 2026 को छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे दमोह जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3:45 बजे छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां वे कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Madhya Pradesh
- Nation
- Politics
- Social Viral
- views and opinions


