मध्यप्रदेश शासन का आदेश: गुना एसपी अंकित सोनी हटाए गए, हितिक वसल को मिली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार 22 मार्च 2026 को आदेश जारी कर आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को पुलिस अधीक्षक, जिला गुना पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।जारी आदेश के अनुसार आईपीएस हितिक वसल को सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल इंदौर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जिला गुना बनाया गया है।यह आदेश राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here