सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा को लेकर बागेश्वर महाराज ने की सामाजिक प्रतिनिधियों से बैठक, सभी समाजों ने दिया सहयोग का भरोसा

छतरपुर। पूरी दुनिया में सनातन धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी यात्राओं के माध्यम से लोगों में चेतना जगा रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व में दो यात्राएं पैदल की गई लेकिन इस बार वे रथ यात्रा के माध्यम से बुंदेलखंड के पांच जिलों के जनमानस से करीब से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बीती रात सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा को लेकर महाराज श्री ने विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा रथ यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए इसमें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी समाजों के सदस्यों ने अपनी-अपनी समाज के हर व्यक्ति तक रथ यात्रा का निमंत्रण पहचाने का भी भरोसा दिया।बैठक के दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में आयोजित यात्राओं की तरह इस बार भी वे सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर सहभागी बनेंगे। प्रतिनिधियों ने यात्रा के उद्देश्यों को लेकर भी अपना समर्थन व्यक्त किया और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की बात कही।बागेश्वर महाराज की इस रथ यात्रा के माध्यम से धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता, लव जिहाद को लेकर लोगों को सचेत करने, सनातन धर्म से जुड़े लोगों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़े रखने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जैसे विभिन्न मुद्दों को उठाया जा रहा है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में जागरूकता, एकजुटता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सामाजिक प्रतिनिधियों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद रथ यात्रा को लेकर विभिन्न समाजों के बीच उत्साह दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here