28 फरवरी 2026 को अयातुल्लाह अली खामेनेई की कथित तौर पर अमेरिका और इजरायल के हमले में हत्या के बाद शुरू हुआ संघर्ष अब 28वें दिन में पहुंच गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है और हालात अभी भी संवेदनशील बताए जा रहे हैं।
इस मुद्दे पर योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “किसी व्यक्ति को मारा जा सकता है, लेकिन उसके विचार, दर्शन, सोच और जज्बे को खत्म नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने आगे दावा किया कि इस युद्ध का खामियाजा इजरायल और अमेरिका को भुगतना पड़ सकता है।गौरतलब है कि खामेनेई की हत्या के बाद से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है और कई देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई


