कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में किसानों को नरवाई न जलाने एवं आधुनिक कृषि यंत्रों हैप्पीसीडर एवं सुपरसीडर के उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा तहसील नौगांव के ग्राम बड़वाह कला में कृषकों को नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर किसानों को पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन यंत्रों के माध्यम से बिना नरवाई जलाए सीधे बुवाई की जा सकती है, जिससे समय, लागत और श्रम की बचत के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में किसानों को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नरवाई जलाने की प्रथा पर रोक लगाई जा सके।


