उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम शामिल हुईं। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं और पूरे श्रद्धा भाव से दर्शन किए।भस्म आरती के बाद मीडिया से बातचीत में कावेरी प्रियम ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ रही हैं और उन्हें भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
गौरतलब है कि कावेरी प्रियम भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ये रिश्ते हैं प्यार के में कुहू, ज़िद्दी दिल माने ना में डॉ. मोनामी और दिल दियां गल्लां में अमृता जैसे किरदारों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी और अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर टीवी इंडस्ट्री में तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।


