मुंबई से 32 टैंकर में एलपीजी लेकर जबलपुर के भिटोनी डिपो जा रही थी मालगाड़ी…एलपीजी टैंकर से खंडवा स्टेशन पर रिसाव… राजधानी सहित 3 ट्रेनें डेढ़ घंटे तक प्रभावित…एलपीजी गैस से भरे वैगन ले जा रही मालगाड़ी रविवार रात को मध्य प्रदेश के खंडवा जंक्शन पर रेलवे ड्रायवर और गुड्स गार्ड की सतर्कता से हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, 32 वैगन की मालगाड़ी में लगभग 2534.4 टन एलपीजी गैस भरी थी। अनुमान है, कि इससे लगभग 20 हजार घरेलू गैस सिलेंडर भर सकते हैं। बताया जा रहा है, कि स्टाफ की जांच के दौरान वैगन से लीकेज अप और डाउन की ट्रेनों को खंडवा से पहले के स्टेशनों पर रोके रखा।
स्टाफ की जांच के दौरान लीकेज की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। रेलवे स्टाफ ने इंजन के साथ लीकेज वाली 7वीं बोगी को यार्ड में ले जाकर अलग किया। जिसके बाद बाकी बोगियों के साथ गाड़ी को रवाना किया। एलपीजी रिसाव के कारण अप और डाउन की ट्रेनों को खंडवा से पहले के स्टेशनों पर करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। इसके कारण राजधानी, जनता एक्सप्रेस व मंगला एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई। देर रात इंदौर पीथमपुर से पहुंचे गैस कंपनी के इंजीनियर लीकेज को ठीक करने में जुटे रहे।
जानकारी के मुताबिक रविवार को मुंबई के बसई से 32 टैंकर में एलपीजी लेकर जबलपुर के पास शाहपुरा भिटोनी डिपो जा भारत पेट्रोलियम की मालगाड़ी रात 8.24 बजे खंडवा पहुंची।पहले भी हुआ था रिसावमई 2020 में एलपीजी वैगन के ढक्कन से लीक हो रही थी गैस, डर के मारे लोग खाली करने लगे थे घर। मई 2020 में भी ऐसी घटना खंडवा स्टेशन पर हुई थी, तब कोंकण रेलवे के थोरूर डिपो से बकनिया भोपाल जा रही एलपीजी गैस से भरे वैगन से लीकेज की समस्या सामने आई थी।
तब भी स्टाफ ने चार्ज लेने के बाद घटना को पकड़ा था। जिससे मालगाड़ी खंडवा जंक्शन पर हादसे का शिकार होते-होते बच गई थी। तब मालगाड़ी के वैगन से लीक हो रही एलपीजी गैस की गंध सूरजकुंड कॉलोनी, मालीकुआं, रविंद्र नगर तक पहुंची थी। स्टेशन परिसर से लगे सूरजकुंड कॉलोनी में तो लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिए थे। वहीं मालीकुआं के लोगों ने गैस के गंध की शिकायत की थी।


