मुरैना: 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खुद को गो.ली मारी की जीवनलीला समाप्त, मुरैना में सनसनीमुरैना जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद एक छात्र द्वारा आ.त्मह.त्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृ.तक की पहचान ऋतिक उर्फ बेटू डंडोतिया (पुत्र शैलेन्द्र डंडोतिया), निवासी महावीर पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। वह कक्षा 12वीं का गणित का छात्र था।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वह स्कूटी से घर से यह कहकर निकला था कि वह माता बसैया के दर्शन करने जा रहा है। इसके बाद कोतवाल डैम के पास उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लीघटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी माता बसैया विवेक सिंह तोमर का कहना है कि प्रथम दृष्टि या जांच परिजनों से मेरी जानकारी से मालूम चला है कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान था इसलिए उसने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है हालांकि पुलिस अभी मामले पर हर एंगल से जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार रहेगा।
वहीं घटना के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बेहद बुरा हाल है परिवार जनों का कहना है 12वीं की परीक्षा ही तो थी दोबारा भी उतरन कर ली जाती परंतु यह कदम जीवन भर के लिए हमें आघात कर गया


