बरगी डैम क्रूज हादसा: 9 शव बरामद, मां ने बेटे को सीने से लगाकर तोड़ा दम, प्रदेश स्तब्ध

जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

इस हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई, जब एक 29 वर्षीय मां अपने 4 साल के मासूम बेटे को सीने से चिपकाए मृत अवस्था में मिली। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही है।सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here