Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news fluoride removal plants installed in the affected villages with solar system | प्रभावित गांवों में सोलर सिस्टम से लगाए फ्लोराइड रिमूवल प्लांट


जिले के रामानुजनगर विकासखंड के हनुमानगढ़ और ओड़गी विकासखंड के देवड़ी, केवटपारा व हरिजनपारा में फ्लोराइड से निपटने के लिए सोलर सिस्टम पर आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगा दिए गए हैं।

केंद्र जल संवर्धन के उपनिदेश देवीशंकर ने यहां अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर इस पहल की सराहना की। इन गांवों के पानी में फ्लोराइड के कारण ग्रामीण कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे। कलेक्टर दीपक सोनी की पहल से इन गांवों के इस समस्या से निपटने में मदद मिली। फ्लोराइड प्रभावित इन गांवों में जल स्रोत के शुद्धिकरण के लिए पीएचई ने हैण्डपंप मे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाए थे, पर रिमूवल प्लांट का रखरखाव नहीं होने के कारण स्थिति जस की तस बनी रही। इसे देखते हुए फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगवा दिए हैं। इस पर चालीस लाख रुपए से अधिक इस पर खर्च हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन के इस पहल से जोड़ों में होने वाले दर्द, बच्चों के दांत का पीलापन एवं पेट की बीमारी से राहत मिलेगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here