सालों बाद भी ओवरब्रिज का निर्माण पूरा न होने से गुस्साये व्यापारी बैठे अनशन पर – Bundelkhand News


Angry businessman sat on hunger strike even after completion of overbridge construction after years

झाँसी में 6 सालों के बाद भी ओवरब्रिज के पूरा न होने तथा ओवरब्रिज के निर्माण के कारण खराब हुई सड़कों से व्यापार चौपट होने की वजह से परेशान व्यापारियों द्वारा कल से शुरू किया गया क्रमिक अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के तत्वाधान में व्यापारियों ने यह आंदोलन कल से शुरू किया है। व्यापारियों ने कल किराना मार्केट भी विरोध स्वरूप पूरी तरह से बंद रखा था।

व्यापारियों का कहना है कि चौपट हो चुकी सड़कों के कारण ग्राहकों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे उनका व्यापार भी चौपट हो गया है। व्यापारी व उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। इन सड़कों को लेकर नगर निगम से लेकर जिला अधिकारी तक का दरवाजा खटखटाया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया और न ही जनप्रतिनिधि इस और जागने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

आने वाले त्योहारों को देखते हुए तथा व्यापारियों के व्यापार को बचाए रखने के लिए इन सड़कों का निर्माण होना बेहद जरूरी है। जब तक सड़कों का निर्माण नहीं हो जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में भी बदल दिया जाएगा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here