Chhattisgarh News In Hindi : Sukma News – chhattisgarh news 19th state level kabaddi starts mungeli team winner in show match | 19वीं राज्यस्तरीय कबड्डी शुरू, शो-मैच में मुंगेली टीम रही विजेता


जिला मुख्यालय के मेंडका डोबरा में 19वीं राज्यस्तरीय महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शुभारंभ का शो-मैच सुकमा और मुंगेली पुरुष टीम के बीच खेला गया। इस खेल का रोमांच ऐसा रहा कि मंच पर बैठे अतिथि नीचे उतरे और खिलाड़ियों के पास जाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसमें मुंगेली की टीम विजेता रही। यह आयोजन जिला प्रशासन, एनएमडीसी व जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिले में सीनियर वर्ग की कबड्डी का राज्यस्तरीय आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। करीब 4 साल पहले किरंदुल में यह आयोजन हुआ था। हालांकि दंतेवाड़ा में भी दो साल पहले राज्यस्तरीय आयोजन ज़रूर हुआ था लेकिन वह जूनियर वर्ग का था।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पहुंची देवती कर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने, अन्य खिलाड़ियों व निर्णायक का सम्मान करने की शपथ दिलाई। शुभारंभ मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कर्मा, अवधेश गौतम, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर आस्थास राजपूत, खेल अधिकारी प्रदीप सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद थे।

दंतेवाड़ा. कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर सुकमा व मुंगेली पुरुष टीम के बीच शो मैच खेला गया।

33 टीमें हिस्सा ले रहीं, 3 दिनों में 60 मैच होंगे

3 दिनों तक चलने वाली राज्यस्तरीय इस प्रतियोगिता में सीनियर महिलाओ‌‌ं की 14 व पुरुषों की 19 यानी कुल 33 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 23 तारीख तक 60 मैच होंगे। जीतने वाली महिला व पुरुषों टीम को 10,000, उपविजेता टीम को 7000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके बाद 24 तारीख से दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पूर्व ट्रेनिंग होगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 3 से 5 मार्च तक राजस्थान के जयपुर में होने वाली 65वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here