सुशासन तिहार में मंत्री का फूटा गुस्सा: बोले- कोचियों को दारू विभाग ही पहुंचा रहा, एक हफ्ते में बंद करो खेल

बेमेतरा जिले के मोहतरा में आयोजित सुशासन तिहार 2026 कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर भड़क गए। कार्यक्रम में मंत्री ने आबकारी अधिकारी से अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया।जब अधिकारी ने जवाब दिया कि विभाग छापेमारी करेगा, तो मंत्री ने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि “कोचियों को शराब विभाग ही पहुंचा रहा है और फिर छापे की बात की जा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग छोटे आयोजनों और शादी-ब्याह में कार्रवाई करता है, जबकि अवैध शराब कारोबारियों को पेटियों में शराब उपलब्ध कराई जा रही है।मंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर अवैध शराब का कारोबार बंद होना चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here