ग्वालियर लॉ छात्रा अपहरण केस में नया मोड़: छात्रा ने कोर्ट में बताया ‘जबरन बनाया गया वीडियो’

ग्वालियर में लॉ छात्रा के चर्चित अपहरण मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। अपहृत छात्रा ने पुलिस और अदालत के सामने दिए बयान में साफ कहा है कि मुख्य आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र तोमर ने उसका अपहरण किया था और फरारी के दौरान जबरन वीडियो बनवाकर वायरल कराया।

दरअसल, आरोपी जीतू तोमर ने फरारी के दौरान छात्रा के साथ एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अपहरण की घटना को झूठा बताते हुए दावा किया था कि छात्रा उसकी मर्जी से उसके साथ आई है।

लेकिन अब छात्रा ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। छात्रा का आरोप है कि उसे दबाव और डर के माहौल में वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया गया।मामले की सुनवाई के दौरान पल्लवी बंसल ने आरोपी जितेंद्र तोमर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब कंपू थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि बुधवार को कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा का कार सवार बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। छात्रा की मां ने कंपू थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर घटना को प्रेम प्रसंग और सहमति का मामला बताने की कोशिश की थी।

हालांकि गुरुवार शाम ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को लखनऊ-इंदौर बस से बरामद कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र तोमर निवासी गुढ़ा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और मैग्जीन भी बरामद की है।मामले में ASP अनु बेनिवाल ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here