जबलपुर। शहर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए कॉलोनी में घुसकर ताबड़तोड़ बमबाजी की वारदात को अंजाम दिया। मामला रांझी थाना क्षेत्र के शोभापुर भड़पुरा इलाके का है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने आदित्य सिंह और अक्षय सिंह के घर को निशाना बनाते हुए बम और पत्थरों से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि बदमाश एक्टिवा वाहन से मौके पर पहुंचे थे और अपने साथ बम एवं पत्थर भरकर लाए थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एक के बाद एक कई बम और पत्थर घरों पर फेंकते नजर आ रहे हैं। हमले के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक शोभापुर इलाके की खाली जमीन पर शराबखोरी करने से मना करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घरों के अलावा इलाके में खड़ी कई कारों पर भी पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बमों के अवशेष बरामद किए। उमेश गोल्हानी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बमबाजी, तोड़फोड़ और उपद्रव फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई


