भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के आरोपी पति समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका मुवक्किल अब निचली अदालत में सरेंडर करने के लिए तैयार है।मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि इस केस की गंभीरता को देखते हुए दूसरी पोस्टमार्टम याचिका पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जानी चाहिए। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब सभी की नजरें आरोपी के सरेंडर और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।


