छत्तीसगढ़ में नए बने और रिक्त शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों और उपचुनावों में, सत्ताधारी BJP ने पांच में से तीन अध्यक्ष पद जीते हैं. दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस ने घोषित नतीजों में दो पद हासिल किए. इससे पता चलता है कि कांग्रेस ने बीजेपी को टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन अंत में बाजी भारतीय जनता पार्टी के हाथ ही लगी.
इसी तरह से पार्षद की 71 सीटों के लिए इस हफ्ते अलग-अलग चुनाव और उपचुनाव हुए थे. यहां भी बीजेपी ही आगे ही रही. बीजेपी ने पार्षद की कुल 39 सीटें जीतीं. वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही और उसके खाते में कुल 30 सीटें ही गईं. दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते.
छत्तीसगढ़ में एक जून को हुई थी वोटिंग
नागरिक और पंचायत निकायों के आम और उपचुनावों के लिए वोटिंग 1 जून को हुई थी. शहरी निकाय चुनावों में 84.58 प्रतिशत और तीन-स्तरीय पंचायत चुनावों में 78.61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.EVM के जरिए हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के वोटों की गिनती गुरुवार को हुई, जबकि बैलेट पेपर के जरिए हुए पंचायत चुनावों के वोटों की गिनती वोटिंग के तुरंत बाद ही कर ली गई थी,जबकि नतीजों को इकट्ठा करने और अंतिम नतीजों की घोषणा गुरुवार को हुई.
बीजेपी और कांग्रेस ने कौन-से नगर पंचायतों में हासिल की जीत
बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा जिला), शिवनंदनपुर (सूरजपुर जिला) और सहसपुर लोहारा (कबीरधाम जिला) में अध्यक्ष पद जीते।
कांग्रेस ने नगर पंचायत घुमका (राजनांदगांव जिला) और नगर पंचायत पलारी (बालोद जिला) में जीत हासिल की.
इन पांच नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव
छत्तीसगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव पार्टियों के आधार पर होते हैं, जबकि तीन-स्तरीय पंचायत चुनाव बिना किसी पार्टी के आधार पर होते हैं. नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए और अलग-अलग निकायों में 11 पार्षद सीटों के लिए उपचुनाव हुआ, जबकि चार नए बने नगर पंचायतों-घुमका, बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और पलारी में चार अध्यक्ष पदों और 60 पार्षद सीटों के लिए आम चुनाव हुए.
तीन-स्तरीय पंचायत चुनावों में कुल 1,228 पदों के लिए चुनाव हुए. इनमें 1,136 वार्ड पंच पद, 82 सरपंच और 10 जनपद पंचायत सदस्य पद शामिल थे. 385 वार्ड पंच पदों के लिए कोई नामांकन नहीं मिला, जबकि चार नामांकन रद्द कर दिए गए. 640 वार्ड पंच पदों पर चुनाव निर्विरोध तय हो गए, जबकि बाकी 107 सीटों के लिए मतदान हुआ.
CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है. पांच में से तीन नगर पंचायत में बीजेपी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयी प्रत्याशी को बधाई दी है. जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह, सूरजपुर के शिवनंदनपुर और कबीरधाम जिले के सहसपुर-लौहारा नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी है. बम्हनीडीह में रमेश डडसेना, शिवनंदनपुर में रीतेश जायसवाल और सहसपुर-लौहार में सरिता संतोष मिश्रा अध्यक्ष बनी हैं.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के लिए मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार के कल्याण और विकास एजेंडे में लोगों के भरोसे को दर्शाते हैं.
उन्होंने कहा कि BJP उम्मीदवार सरिता संतोष मिश्रा ने कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष का पद 762 वोटों से जीता. बाम्हनीडीह, शिवनंदनपुर नगर पंचायतों में भगवा पार्टी की जीत से पता चलता है कि मतदाता BJP के विकास-उन्मुख शासन का समर्थन कर रहे हैं. BJP नए चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से विकास की गति तेज करने के लिए काम करेगी.
Source link


