समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की राशि गायब पाई गई है, जो करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है।अखिलेश यादव ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति है तो यह मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक है और इस मामले में कोई भी स्पष्ट सफाई देने के लिए सामने नहीं आ रहा है। उन्होंने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला वैश्विक स्तर पर भगवान राम में आस्था रखने वाले सनातन समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और इसे संदिग्ध बताया। हालांकि, उनके आरोपों पर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से चर्चा का विषय बना हुआ है।


