पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्टी की हालिया राजनीतिक चुनौतियों के बीच यह खबर सामने आई है कि टीएमसी के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि सुखेंदु शेखर रॉय लंबे समय से पार्टी की कार्यशैली को लेकर असंतुष्ट हैं।राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज है कि संसद के दोनों सदनों में टीएमसी के कुछ सांसदों के पार्टी छोड़ने की संभावना बन रही है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोकसभा में भी पार्टी को झटका लग सकता है। हालांकि, इन अटकलों पर टीएमसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।यदि ये चर्चाएं सही साबित होती हैं, तो ममता बनर्जी की पार्टी के लिए यह एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें अगले कुछ दिनों में होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।


