मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने ‘टू चाइल्ड’ नियम को समाप्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश के बाद अब दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर सरकारी नौकरी पाने की रोक नहीं रहेगी।यह नियम वर्ष 2003 से लागू था,
जिसके तहत दो से अधिक संतान वाले व्यक्तियों को कुछ सरकारी सेवाओं और पदों के लिए अयोग्य माना जाता था। सरकार के इस फैसले के बाद अब ऐसे अभ्यर्थी भी सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय को युवाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।


