मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक में साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आईटी कंसल्टेंट की सेवाएं लेने तथा ई-चालान और ई-साक्ष्य के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीक आधारित पुलिसिंग को समय की आवश्यकता बताते हुए आधुनिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर बल दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा राज्य को नक्सल मुक्त बनाने, आपदा मित्रों के प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, अग्निशमन एवं एयर एम्बुलेंस सेवाओं में सहयोग तथा सैनिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने भी सैनिक कल्याण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।


