सीधी में महिला से गैंगरेप, मारपीट और लूट; दो आरोपी गिरफ्तार

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक महिला के साथ दो श्रमिकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है,आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके साथ मारपीट कर नगदी भी छीन ली,घटना के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमोड़ी थाना क्षेत्र में मकान की पुताई का कार्य कर रहे दो श्रमिकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के पास मौजूद नगदी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए,घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, परिजनों द्वारा तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है,मामले की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की,पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,प्रारंभिक जांच में आरोपियों के मकान की पुताई का कार्य करने वाले श्रमिक होने की जानकारी सामने आई है,

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है,फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है,इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है,स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है,पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाईट :-1 दिव्य प्रकाश त्रिपाठी जमोड़ी थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here