इंदौर में बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले: राम मंदिर में चंदा चोरी गंभीर मामला, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

इंदौर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने इंदौर स्थित रेसीडेंसी कोठी में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं और अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री आठवले ने कहा कि राम मंदिर में चंदे की चोरी होना अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़े परिणाम सामने आए हैं और लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि हुई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लगभग 60 करोड़ लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं और लाखपति दीदी जैसी पहल ने महिलाओं को नया आत्मविश्वास दिया है। मुद्रा योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है।

आठवले ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। निर्यात के क्षेत्र में भी देश ने रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं और रक्षा उपकरणों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।डिजिटल इंडिया अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीआई आधारित डिजिटल लेनदेन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनी है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जनधन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, जबकि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं।

रेलवे क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत जैसी विश्वस्तरीय ट्रेनों ने देश की रेल कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान की है और यात्री सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here