ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों पर भड़के पप्पू यादव, बाद में मांगी माफी

ग्वालियर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव एक सवाल के जवाब में पत्रकारों पर नाराज हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “आप तय मत करिए, हमने बहुत देखे हैं पत्रकार।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि कुछ देर बाद सांसद को अपनी टिप्पणी का एहसास हुआ और उन्होंने हंसते हुए पत्रकारों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि पत्रकार सवाल पूछें, वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ गुरुवार से देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान की जानकारी मीडिया को देने के लिए पप्पू यादव ग्वालियर पहुंचे थे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई यह नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई है। बाद में माहौल सामान्य हो गया और सांसद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here