Chhattisgarh News In Hindi : Sirri News – chhattisgarh news pledge administered to public representatives in panchayats | पंचायतों में जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ


ग्राम पंचायत चारभाठा की सरपंच बनीं टेमीन साहू

सिर्री| ग्राम पंचायत चारभाठा में भाजपा समर्थित टेमीन धरम साहू ने सरपंच चुनाव में 112 मतों से जीत हासिल की है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पदमनी प्रमोद और दो निर्दलीय प्रत्याशी सामने थे। टेमीन की जीत पर ग्रामीणों में खुशी है।

कोड़ेबोड़ की सरपंच
बनीं विंदा नेताम

सिर्री| ग्राम पंचायत कोड़ेबोड़ के सरपंच पद पर विंदा श्रवण नेताम ने विजय हासिल की है। कोड़ेबोड़ की सरपंच बन गई। गांव के लोगों ने घर जाकर गुलाल से स्वागत किया।

खर्रा की सरपंच बनीं पार्वती कश्यप

सिर्री| ग्राम पंचायत खर्रा के सरपंच चुनाव में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी पार्वती अजय कश्यप ने 265 मतों से जीत हासिल की है। प्रतिद्वंदियों को परास्त कर दिया। इससे पहले पार्वती कश्यप के पति अजय सरपंच थे। महिला सीट आने पर अजय कश्यप ने प|ी पार्वती को को चुनाव लड़ाया। पंचायत के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया और पार्वती कश्यप को भरपूर मत दिए। जीत हासिल हुई।

चिंवरी में सरपंच ने संभाला पदभार

नारी पंचायत में दिलाई गई जनप्रतिनिधियों को शपथ

टेमीन साहू

विंदा नेताम

पार्वती कश्यप

सिर्री| ग्राम पंचायत चिंवरी के नव निर्वाचित सरपंच दिलेश्वरी हरेन्द्र साहू ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिव के अलावा पंच और ग्रामीण मौजूद रहे।

नारी पंचायत में जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ।

सिर्री| ग्राम पंचायत नारी में सरपंच एवं पंचों को सचिव ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर गांव के पंच और सरपंच मौजूद रहे। शपथ दिलाने के लिए एक समारोह किया गया। इसमें राजकुमार अग्रवाल संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे। सरपंच जगतपाल साहू एवं सभी पंच सभी ने शपथ ली। इस अवसर पर कुरूद के राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत नारी में सरकार की योजनाओं को आप सभी सरपंच एवं पंचों को मिलकर हर कार्य को करना है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here