Last Updated:
Lotus Seed Benefits: बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर विजयलक्ष्मी ठाकुर पिछले कई सालों से कमल गट्टा (कोपरा) बेच रही हैं. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि बरसात के मौसम में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी इसे खरीदते हैं.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में बरसात का मौसम आते ही बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर कमल गट्टा (कोपरा) की रौनक बढ़ जाती है. स्वाद और पौष्टिकता के लिए मशहूर इस मौसमी फल को खरीदने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि शुगर के मरीज भी इसे पसंद कर रहे हैं. इस क्षेत्र में वर्षों से कमल गट्टा बेच रहीं बुजुर्ग महिला विजयलक्ष्मी ठाकुर लोकल 18 को बताती हैं कि वह इसे बेमेतरा जिले के नांदघाट और आसपास के तालाबों से लाकर बिलासपुर में बेचती हैं. 80 से 100 रुपये दर्जन तक बिकने वाले इस फल से उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है.
बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर विजयलक्ष्मी ठाकुर पिछले कई वर्षों से कमल गट्टा (कोपरा) बेच रही हैं. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले ग्राहक भी इसे खरीदना पसंद करते हैं.
इस वजह से आता है पसंद
वह बताती हैं कि कमल गट्टा बेमेतरा जिले के नांदघाट और आसपास के तालाबों से लाया जाता है. ताजा कमल गट्टा अपने अलग स्वाद और मुलायम दानों के कारण लोगों को बेहद पसंद आता है.
शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद
विक्रेता के अनुसार, कई ग्राहक इसे खासतौर पर शुगर के मरीजों के लिए खरीदते हैं. उनका दावा है कि यह कम शुगर वाला माना जाता है और सेहत के लिए लाभदायक समझा जाता है. हालांकि किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.
80 से 100 रुपये दर्जन दाम
देवकीनंदन चौक पर कमल गट्टा 80 से 100 रुपये प्रति दर्जन की दर से बिक रहा है. विजयलक्ष्मी ठाकुर आगे बताती हैं कि हर दिन अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं, जिससे उन्हें इस मौसमी कारोबार से अच्छी खासी कमाई हो जाती है. बरसात के दिनों में कमल गट्टा का स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रहा है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Source link


