Chhattisgarh News In Hindi : Baron arrived to pay tribute to Surguja Rajmata and former minister Devendra Kumari Singhdev | सरगुजा राजमाता व पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज

  • राजमाता व पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि के लिए  जन सैलाब उमड़ा
  • राज्यपाल, सीएम, पूर्व सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड से पहुंचे मंत्री व नेता

Dainik Bhaskar

Feb 23, 2020, 03:16 AM IST

अंबिकापुर . सरगुजा राजमाता व पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि के लिए यहां जन सैलाब उमड़ पड़ा। सरगुजा पैलेस के सामने सुबह से लेकर देर शाम तक राजमाता को श्रद्धांजलि के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शनिवार को उनके तेरहवीं के कार्यक्रम में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया था।राज्यपाल अनसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह, अजीत जोगी, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आेडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल, सीएम सहित सभी ने राजमाता के बड़े बेटे मंत्री टीएस सिंहदेव, छोटे भाई अरुणेश्वर शरण सिंहदेव, पोते आदित्येश्वर शरण सिंहदेव से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

राजमाता के लिए संवेदना व्यक्त करती हूं: राज्यपाल

श्रद्धेय स्व. राजमाता के लिए हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुई। भगवान उनके परिजन को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें।

सीएम ने कहा- दूरदर्शी और कुशल नेता थीं राजमाता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा पैलेस पहुंचकर सरगुजा राजमाता व पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्हें सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता बताया। 

डॉ. रमन व रेणुका के साथ भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह भाजपा नेताओं के साथ मौजूद रहे। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा सरगुजा राजमाता काफी लोकप्रिय थीं। राजमाता का व्यक्तित्व और विनम्र स्वभाव अद्भुत था।

इधर तीसरी बार बिगड़ी तबीयत तो जोगी को भेजा अस्पताल

श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सीएम अजीत जोगी की कार्यक्रम के दौरान तीन बार तबीयत बिगड़ी। यहां से वे एक होटल में चले गए थे, जहां उनकी फिर तबीयत खराब हो गई। पता चलने के बाद सीएम भूपेश बघेल पहंुचे। इसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

मुझे पुत्रवत स्नेह मिला: चरणदास 

विस अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा राजमाता सिर्फ सरगुजा की ही राजमाता नहीं बल्कि हम सबकी माता थीं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे पुत्रवत स्नेह मिला।

अन्य मंत्री और नेता भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने: राजमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए गृहमंत्री तामध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव, कांकेर राज परिवार की त्रिपुरेश्वरी देवी,  पूर्व सांसद देवव्रत सिंह, विधायक चिंतामणी महाराज, शैलेष सिंह सहित अलग-अलग राज्यों के जनप्रतिनिधि पहंुचे थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here