बड़वानी की लाल मिर्च को मिलेगा जीआई टैग, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस: सीएम मोहन यादव

बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़वानी की प्रसिद्ध लाल मिर्च को जीआई टैग दिलाने के लिए सरकार प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत बड़वानी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में भोपाल से वर्चुअली किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और नवाचारों के माध्यम से कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बड़वानी में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है, जिससे जिले के 319 गांवों की 1.21 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके साथ ही 50 एकड़ क्षेत्र में आदर्श बीज उत्पादन केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here