चलती मंगला एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा यात्री फिसला, RPF जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

नर्मदापुरम। इटारसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से मंगला एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात RPF के प्रधान आरक्षक राकेश सिंह तोमर ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। RPF जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे ट्रेन में बैठाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद यात्रियों ने RPF जवान की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here