भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के समीप कांग्रेस द्वारा किए गए कथित हंगामे और अराजकता के विरोध में रेडक्रॉस हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।


