मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल से प्लेन द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी रजत सकलेचा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर से पन्ना के लिए रवाना हुए।


