Last Updated:
Vikas Garg: महादेव सट्टा बेटिंग ऐप में आरोपी विकास गर्ग को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. इससे पहले वह 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड में थे, जहां ईडी ने उनसे पूछताछ की और कई खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों ईडी विकास से मिली जानकारी के आधार पर दूसरे लोगों पर कार्रवाई कर सकती है. इसके अलावा संदिग्ध की भूमिका की गहनता से जांच भी कर सकती है.
ईडी की विकास गर्ग से पूछताछ में बड़ा खुलासा
Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच लगातार तेज हो गई है और आरोपी विकास गर्ग पर शिकंजा कसता जा रहा है. पहले ईडी ने विकास को गिरफ्तार किया था और 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड में रखा था. अब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जब ईडी ने 10 दिन विकास से पूछताछ की है, तो उन्होंने कई बड़े राज उगले हैं. विकास को PMLA के विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, जहां आरोपी के चेहरे को बचाने के लिए परिजन टॉवेल लेकर कोर्ट पहुंचे थे और इस दौरान भारी भीड़ भी जमा हो गई थी.
पूछताछ में हुए कई खुलासे
ईडी को एबिक्स कंपनी के मालिक विकास गर्ग और महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर से घनिष्ठ संबंध होने के सबूत मिले हैं. इसके अलावा सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं. बताया जा रहा है कि महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कनवर्ट करने में विकास का अहम रोल है. ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ में हुए कई खुलासों के बाद ईडी बड़ी कार्रवाई कर सकती है.
तीन बार के विधायक के बेटे हैं विकास गर्ग
विकास गर्ग एबिक्स कंपनी के चेयरमैन हैं और एराया लाइफ स्पेसिस लिमिटेड से जुड़े कारोबारी हैं. वह दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग के बेटे हैं. उनके पिता तीन बार विधायक रह चुके हैं. विकास को साल 2024 में दिल्ली भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई.
विकास गर्ग उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उनकी कंपनी एराया लाइफस्पेसेस ने दिवालिया घोषित हो चुकी अमेरिकी सॉफ्वेयर कंपनी Ebix को करीब 1,273 करोड़ रुपए में खरीद लिया. इस चौंकाने वाले फैसले से बड़े सवाल खड़े हुए. ईडी की तरफ से पहले भी आरोप लगाए जा चुके हैं कि महादेव बेटिंग ऐप से जो अवैध कमाई हुई है. उसे दूसरी कंपनियों की मदद से वैध दिखाने की कोशिश हुई है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सट्टे के पैसे ही विकास ने एबिक्स को खरीदा है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…
और पढ़ें
Source link


