कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धारमैया ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि वह अब 79 वर्ष के हो चुके हैं और मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक उनकी उम्र करीब 81-82 वर्ष हो जाएगी।


