इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक छात्र की जान बचा ली। बाइक सवार छात्र अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सीपीआर (CPR) देकर उसकी सांसें वापस लाईं। घटना के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर ने सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।


