छतरपुर के लवकुशनगर से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक व्यापारी की पिछले 7 दिनों से लगातार चड्डियां यानी अंडरवियर चोरी हो रही थीं। चोरी से परेशान व्यापारी ने आखिरकार पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामला चंदला रोड निवासी व्यापारी गौरीशंकर कुशवाहा से जुड़ा है। गौरीशंकर का आरोप है कि उनके घर से बीते 7 दिनों से रोजाना एक-एक चड्डी चोरी हो रही थी। लगातार हो रही इस अजीब चोरी से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए और उन्होंने लवकुशनगर थाने में शिकायत देकर पुलिस से चोर को पकड़ने की मांग की।गौरीशंकर ने पुलिस से यहां तक कह दिया कि “साहब, मैं कसम खाता हूं, जब तक मेरी चड्डियां नहीं मिलेंगी, तब तक चड्डी नहीं पहनूंगा।
“मामला मीडिया में आने के बाद अब इस कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। व्यापारी के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति उनकी चोरी हुई चार चड्डियां वापस उनके घर के अंदर फेंककर फरार हो गया। हालांकि चड्डियां वापस किसने फेंकीं, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।अब पुलिस इस अजीबोगरीब चोरी के मामले में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कौन शख्स लगातार चड्डियां चोरी कर रहा था और मीडिया में मामला आने के बाद उन्हें वापस घर में क्यों फेंक गया।
बाइट — गौरीशंकर कुशवाहा, पीड़ित व्यापारी


