घरेलू विवाद के बीच मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

छतरपुर। लवकुशनगर क्षेत्र के प्रकाश बम्होरी थाना अंतर्गत जमूडे का पुरवा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान भागवती कुशवाहा पति सुरेश कुशवाहा (24 वर्ष), बेटी संध्या कुशवाहा (3 वर्ष) और बेटा पुष्पेंद्र कुशवाहा (करीब डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।सूचना मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है।एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइट — नवीन दुबे, एसडीओपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here