अमलतास कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हत्या, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी में सोमवारवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां घर के अंदर करीब 27 वर्षीय महिला मालती प्रजापति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उनका बेटा बाहर खेलने गया हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी रजत सकलेचा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी में एक प्रजापति परिवार की महिला का शव मिलने से की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक) टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घटना के समय महिला का लगभग 8 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि उनके पति पशु चिकित्सा (Veterinary) से जुड़ा काम करते हैं। कॉलोनी नई होने और मकान दूर-दूर स्थित होने के कारण पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

बाइट, रजत सकलेचा, एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here