छतरपुर में सनसनीखेज घटना एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत, पुलिस ने कब्र से शव निकलवाए

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 9 साल और 5 साल की दो बच्चियों के साथ 9 माह की एक मासूम बच्ची भी शामिल है।बताया जा रहा है कि जहरीला खाना खाने के बाद तीनों बच्चियों की मौत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना तीनों बच्चियों के शवों को खेत में दफना दिया। डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बालमुकुंद कुशवाहा के परिवार द्वारा तीनों बच्चियों के शव खेत में दफनाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहसीलदार, एफएसएल टीम और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी में शवों को कब्र से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्चियों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here