लवकुशनगर में दो मासूम भाइयों की हत्या, कुएं में मिले शव; कथित प्रेमी पर अपहरण का आरोप

छतरपुर के लवकुशनगर में कथित प्रेम प्रसंग के चलते सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के दो मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। दो दिन से लापता दोनों भाइयों के शव आज एक कुएं में उतराते मिले।मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है। कृषि उपज मंडी के पीछे रहने वाले निरपत सिंह यादव के दो बेटे—सचिन यादव, उम्र करीब साढ़े 12 साल और प्रेम यादव, उम्र करीब 8 साल—दो दिन पहले स्कूल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पहले से परिचित बालेंद्र सिंह दोनों बच्चों को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था।बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। आज पहाड़ तरे के पुरवा और पुरवा बम्होरी गांव के पास एक कुएं में दोनों बच्चों के शव उतराते मिले। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बालेंद्र सिंह पर बच्चों की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित करते हुए कई टीमें रवाना की हैं।

बाइट—रजत सकलेचा, एसपी छतरपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here