छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग: छतरपुर में NSUI ने निकाला मशाल जुलूस

छतरपुर में मध्य प्रदेश NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के आगमन पर एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग को लेकर एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।NSUI के छतरपुर जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि उनकी मुख्य मांग प्रदेश में होने वाले छात्र संघ चुनावों को अप्रत्यक्ष के बजाए प्रत्यक्ष प्रणाली (Direct Voting System) से कराने की है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से हर छात्र को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा और एक निष्पक्ष अध्यक्ष का चुनाव हो सकेगा।विवेक अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी यह मांग पूरी नहीं की जाती है, तो NSUI मुख्यमंत्री निवास और विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here