बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जापान में रहने वाले भारतीयों के दिल में आज भी अपने देश, तिरंगे और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अभूतपूर्व प्रेम है।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जापान यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 3 हजार लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जापान की व्यवस्थाओं और वहां के लोगों की कार्यशैली की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि लोग भले ही अपना घर और देश छोड़कर जापान में रह रहे हों, लेकिन उनके दिल में भारत के लिए प्रेम आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि जापान में रहने वाले कई भारतीयों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी उम्र के इस पड़ाव में भी देश के लिए जिस तरह मेहनत और परिश्रम कर रहे हैं, वह सराहनीय है।बागेश्वर सरकार ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान उन्हें जापान में सनातन प्रेमी, भारत प्रेमी और मोदी प्रेमी लोग भी मिले। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीयों के भीतर अपने देश और संस्कृति के प्रति गहरा लगाव देखने को मिला।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Madhya Pradesh
- Nation
- Politics
- Social Viral
- The World
- views and opinions


