छतरपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मोनू भैया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ छतरपुर स्थित गांधी आश्रम में निवासरत बहनों के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।इस अवसर पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आश्रम की बहनों से राखी बंधवाई और उनके हाथों से मिठाई खाकर स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम की बहनों के चेहरों पर खुशी और अपनापन देखने को मिला। मानवेंद्र सिंह मोनू ने कहा कि बहनों की आंखों में दिखाई देने वाला अपनापन और चेहरे की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।यूथ कांग्रेस परिवार, छतरपुर की ओर से समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।


