चलते ट्रक में मिला ये दुर्लभ सांप, धरमजयगढ़ से पहली बार कोरबा पहुंचे इस अनोखे जीव को देखने उमड़ी भीड़

Last Updated:

Korba Sanke News: कोरबा में चलते ट्रक में दुर्लभ सांप दिखाई देने से लोगों में भारी कौतूहल मच गया. धरमजयगढ़ से कोरबा पहुंचे इस सांप को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सर्पमित्र ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू शुरू किया। यह सांप उड़ता नहीं, बल्कि हवा में ग्लाइड करता है.

चलते ट्रक में मिला ये दुर्लभ सांप, धरमजयगढ़ से पहली बार कोरबा पहुंचा अनोखा जीवZoom

ट्रक से कोरबा पहुंचा अनोखा सांप.

Korba News: कोरबा में उस वक्त लोगों की उत्सुकता बहुत अधिक बढ़ गई, जब एक चलते ट्रक में दुर्लभ सांप दिखा. ये उड़ने वाला सांप था. ट्रक के जरिए धरमजयगढ़ होते हुए कोरबा पहुंचे इस सांप को देचने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. संभावना जताई जा रही कि यह दुर्लभ सांप रास्ते में किसी स्थान से चुपके से ट्रक पर चढ़ा होगा. इसके बाद उसने ट्रक के साथ ही अपना पूरा सफर तय किया.

ट्रक में सांप को देखने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों के मन में इस उड़ने वाले सांप को लेकर भारी कौतूहल था और यह सभी के लिए उत्सुकता का विषय बन गया. स्थिति को देखते हुए सर्पमित्र अविनाश यादव ने सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की.

उड़ता नहीं, ग्लाइड करता है…
सर्पमित्र के अनुसार, फ्लाइंग स्नेक प्रकृति की बेहद अनोखी प्रजातियों में शामिल माना जाता है. नाम भले ही उड़ने वाले सांप का हो, लेकिन यह वास्तव में पक्षियों की तरह आसमान में उड़ता नहीं है. यह पेड़ों की ऊंचाई से छलांग लगाकर हवा में ग्लाइड करने की अद्भुत क्षमता रखता है.

इस सांप में विशेष बनावट
जैसे ही यह सांप हवा में पहुंचता है, यह अपने शरीर को चपटा और चौड़ा कर लेता है. इसके बाद यह शरीर को हवा में लहराते हुए अपनी दिशा को नियंत्रित करता है. इसके शरीर की विशेष बनावट इसे हवा में आसानी से लिफ्ट पैदा करने और पूरी तरह से नियंत्रित तरीके से ग्लाइड करने में मदद करती है.

इसलिए अनोखा..
आमतौर पर यह अनोखा सांप अपना अधिकांश समय पेड़ों पर ही बिताता है. एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक सुरक्षित पहुंचने के लिए यह सांप अपनी इसी विशेष क्षमता का इस्तेमाल करता है. यही मुख्य वजह है कि फ्लाइंग स्नेक को दुनिया के सबसे अनोखे और अद्भुत वृक्षवासी सांपों में विशेष रूप से गिना जाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here