छतरपुर। जिले के प्रसिद्ध नरसिंह धाम मंदिर में लगातार चौथे वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजक सुरेश कुमार चौबे ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन किया जाता है। इसके बाद अपराह्न 4 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाता है।कथा में शामिल होने के लिए वृंदावन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जगद्गुरु एवं संत-महात्मा पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं।आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। कथा का समापन 8 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।


